Breaking News

बंगाल में भाजपा की जीत पर कादरचौक में जश्न

Spread the love

कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मनाई खुशी, किराना स्टोर पर जुटे समर्थक

संवाददाता: शिव प्रताप सिंह

कादरचौक (बदायूं)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कादरचौक कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। 4 मई को आए चुनाव परिणामों के बाद स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कस्बे के पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू के किराना स्टोर पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां पार्टी की जीत की खुशी में पताका फहराई गई और पटाखे चलाए गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने कहा कि 4 मई को जनता ने परिवर्तन का जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद जनता ने बदलाव का समर्थन किया है, जो लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सर्वेश कश्यप, रचित गुप्ता, कल्लू कश्यप, शिव प्रताप सिंह, मुन्नालाल सागर, राकेश माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, संतोष यादव, तूफानी कश्यप, राहुल शाक्य, धीरपाल शाक्य, महेंद्र पाल शाक्य, अश्वनी कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!