Breaking News

200 रुपये के विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली पुलिस ने जंजीर (मय ताला) बरामद की, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या की घटना का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की जंजीर (मय ताला) भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार नई सराय निवासी इक्तेदार अहमद ने तहरीर देकर बताया था कि उनका साला शाहिद हुसैन 3 अप्रैल को काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ला सोथा नई बस्ती में गुड्डू हलवाई के सामने गली में नईम, फजल और वासिफ ने रुपये के लेनदेन के विवाद में उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 4 मई को आसरा आवास बाईपास मोड़ के पास से आरोपी नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी फजल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शाहिद हुसैन पर 200 रुपये का उधार था, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर पहले कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पशु जंजीर (मय ताला) व दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!