Breaking News

बदायूं में पुलिस का एक्शन: 12 उपद्रवी दबोचे, शांति भंग करने वालों पर कसा शिकंजा

Spread the love

पुरानी रंजिश में झगड़ा कर रहे 9 आरोपी भी गिरफ्तार, अलग-अलग थानों की कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना पुलिस ने कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
उघैती में सबसे बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी पकड़े गए
थाना उघैती पुलिस ने ग्राम हरिपुर में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आपस में झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी को हिरासत में ले लिया।
उसावां में युवक गिरफ्तार
थाना उसावां पुलिस ने मिल्किया गांव निवासी 22 वर्षीय युवक आलोक ठाकुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
अलापुर और वजीरगंज में भी कार्रवाई
थाना अलापुर पुलिस ने चित्रांश नगर निवासी अशोक चौहान (38) को गिरफ्तार किया, जबकि वजीरगंज पुलिस ने रूपपुरा गांव निवासी सुनील कुमार (23) को शांति भंग के मामले में पकड़ा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!