Breaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे पुलिस का बड़ा वार: 10.840 किलो डोडा छिलका संग 3 तस्कर दबोचे

Spread the love

दातागंज पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट में केस दर्ज; आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना दातागंज पुलिस ने ग्राम पापड़ के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे छापेमारी कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहारीपुर छेमराम निवासी सोनपाल और ओमप्रकाश के साथ सलेमपुर निवासी दिनेश शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में डोडा छिलका बरामद हुआ, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
NDPS एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना दातागंज में मु0अ0सं0 147/26 धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया कि आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और आबकारी अधिनियम से जुड़े केस शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों पर भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …