Breaking News

बिसौली नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर

Spread the love

महिला सभासदों ने उठाईं वार्ड की समस्याएं, अध्यक्ष ने समाधान का दिया भरोसा

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। सोमवार को नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सभासदों ने अपने सुझाव रखे। खासतौर पर महिला सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस पर अध्यक्ष अबरार अहमद ने आश्वासन दिया कि महिला सभासदों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा और विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
बैठक में एडवोकेट अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, नवनीत शर्मा, अमरपाल प्रजापति, सरिता पाठक, कृष्णा गुप्ता, जितेंद्र कुमार, बाबू फारूकी, शहनाज, शिवशंकर रस्तोगी, कमर खान, तरुण कुमार शर्मा, नाजमा बेगम, नीरज रस्तोगी, नसरीन बेगम, सरोज, राजेंद्र दिवाकर, रूपकिशोर, नरगिस, ज्योति कुशवाहा, रहीस समेत कई सभासद मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी क्षेत्र में विकास की गति: बागरपुर-सागरपुर मार्ग के लिए 78.98 लाख की धनराशि स्वीकृत

Spread the loveबिल्सी। बदायूँ जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत …

error: Content is protected !!