Breaking News

बिसौली में पूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण: पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी पर व्यवस्थाएं जांचीं

Spread the love

अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी, उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति के निर्देश

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने नगर के शमशेरा ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप और राधा गोविंद गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई।
शमशेरा ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने कर्मचारियों और प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी ग्राहकों को नियमानुसार पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं राधा गोविंद गैस एजेंसी पर भीड़ को देखते हुए दिनेश कुमार सिंह ने प्रबंधक को बुलाकर उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित किया जाए।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि दोनों स्थानों पर पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!