Breaking News

बिसौली में देर रात लूट से सनसनी: दंपति को गिराकर बदमाश ले उड़े लाखों के जेवर

Spread the love

आंवला रोड पर वारदात, चाकू के दम पर नकदी-आभूषण छीने; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव हर्रायपुर निवासी रोहित अपनी पत्नी पिंकी के साथ बिसौली में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आंवला रोड स्थित नक्टा बाग के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
पीड़ित के मुताबिक, जब वह नहीं रुका तो बदमाशों ने उसकी बाइक को पैर मारकर गिरा दिया, जिससे उसकी पत्नी बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाशों ने चाकू के दम पर मोबाइल छीन लिया और करीब 5 हजार रुपये की नकदी के साथ महिला के गले में पहने सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।
लूटे गए सामान में करीब एक तोला सोने की चेन, एक तोला सोने के कुंडल, ढाई सौ ग्राम चांदी की गुलशन पट्टी और एक सोने का ओम शामिल बताया गया है। वारदात के बाद बदमाश मोबाइल वापस कर धमकाते हुए फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सोमवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!