Breaking News

उसहैत में मारपीट बनी जानलेवा: सैफई मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत

Spread the love

शराब के दौरान हुए विवाद में हुआ था घायल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

संवाददाता:

उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवां में मारपीट की घटना ने दुखद मोड़ ले लिया। गंभीर रूप से घायल हुए चेतराम शर्मा की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गांव के ही मोहित ठाकुर ने चेतराम के साथ मारपीट कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी मोहित ठाकुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाना उसहैत में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब के दौरान हुआ था विवाद: पुलिस
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे और उसी दौरान विवाद हुआ था, जिसमें चेतराम घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और घायल को सीधे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!