Breaking News

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में खड़ी मिली बाइक

Spread the love

हत्या या सड़क हादसा? पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

संवाददाता:

बिनावर/बदायूं। थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव और उसकी बाइक संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव कुंडरा व बिलहैट के पास सड़क से कुछ दूरी पर खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व सीओ सिटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान राणा सिंह निवासी ग्राम बेहटा थाना अलापुर के रूप में हुई है, जो चौकीदार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, वह अपने ससुराल क्षेत्र के गांव लालपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और शाम करीब सात बजे बाइक से घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित थे। इसी बीच शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित मार्गों की जांच की जा रही है। वहीं मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और सड़क हादसे दोनों एंगल से जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!