Breaking News

लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज, लोगों को बताए गए फायदे

Spread the love

पंपलेट बांटकर अधिक भागीदारी की अपील, कोतवाली परिसर में भी चला अभियान

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीएलवी सपना सिंह द्वारा लोगों को पंपलेट वितरित कर लोक अदालत के महत्व और उसके लाभों की जानकारी दी गई।
सोमवार को कोतवाली परिसर में भी लोगों को जागरूक करते हुए पंपलेट बांटे गए और अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की गई।
जानकारी के अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 7 से 9 मई तक लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जबकि 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी।
पीएलवी सपना सिंह ने कोतवाली परिसर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य सहित मौजूद लोगों को भी पंपलेट वितरित किए और लोक अदालत में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …