Breaking News

आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 6 घंटे अंधेरे में डूबा नगर

Spread the love

मुख्य लाइन में फॉल्ट से आपूर्ति ठप, देर रात बहाल हुई बिजली

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तेज आंधी और बारिश के चलते नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। मुख्य लाइन में फॉल्ट आने के कारण करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे पूरे नगर में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र को आने वाली मुख्य लाइन में खराबी आ गई थी। इस वजह से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई और गर्मी के बीच लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया था। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया और कुछ घंटों के प्रयास के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली कटौती के दौरान घरों और बाजारों में अंधेरा छाया रहा, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …