Breaking News

धूमधाम से मनाया गया रायुक्रांमो का 21वां स्थापना दिवस

Spread the love

राहुल मौर्य

मिलक (रामपुर)। राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा का 21वां स्थापना दिवस नवदिया कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संगठन के उद्देश्यों के स्मरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन युवाओं को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को समाजहित में लगाना समय की आवश्यकता है। संगठन आने वाले समय में और अधिक व्यापक स्तर पर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। साथ ही पक्षियों के संरक्षण के लिए घोंसले लगाए गए तथा दाना-पानी की व्यवस्था भी की गई, जिससे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके।
इस अवसर पर प्रवक्ता एडवोकेट क्रान्ति शेखर सारंग, भुवनेश्वर दयाल शर्मा, संजय राठौर, अजय राठौर, संजीव कश्यप, भगवान दास कश्यप, जयवीर सिंह राठौर, दीपक राठौर, सचिन यादव व अभिषेक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और सेवा भावना के संकल्प के साथ हुआ।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …