Breaking News

तुम लौटकर आ जाओ कुलदीप…”: सड़क हादसे ने बुझाया घर का इकलौता चिराग

Spread the love

संवाददाता: वेदपाल सिंह

नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बदायूं के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

बदायूं। किस्मत के क्रूर खेल ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी कुलदीप शर्मा की नोएडा में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सपनों की तलाश में गए, लौटे कफन में
परिजनों के अनुसार, कुलदीप शर्मा छह दिन पहले 29 अप्रैल को बेहतर भविष्य की तलाश में नोएडा गए थे। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे और बीमार पिता का सहारा थे। परिवार को उम्मीद थी कि कुलदीप मेहनत कर घर की आर्थिक स्थिति सुधारेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। कुलदीप सड़क किनारे अपनी बाइक पर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन । हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कुलदीप की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। उनके पिता, जो पहले से ही बीमार हैं, बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए। पांच बहनों के इकलौते भाई कुलदीप के निधन से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी।
सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय थे
कुलदीप शर्मा सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे। वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी मृदुभाषी छवि के कारण लोग उन्हें सम्मान देते थे।

गांव की चौखट पर आज भी अपनों की निगाहें दरवाजे पर टिकी हैं, मानो कुलदीप के लौट आने का इंतजार कर रही हों। लेकिन सच्चाई यही है कि यह हादसा एक परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!