Breaking News

शादी से लौटते दंपति संग लूट निकली झूठी, जांच में खुला राज

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान

मोटरसाइकिल फिसलने से गिरने की घटना को बनाया लूट का रूप, पुलिस जांच में मामला निकला असत्य

बिसौली (बदायूं)। थाना बिसौली क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे दंपति के साथ कथित लूट की घटना पुलिस जांच में झूठी साबित हुई है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिससे पुलिस भी सतर्क हो गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को वादी रोहित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम हर्रायपुर ने थाना बिसौली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 3/4 मई की रात करीब 1 बजे आंवला रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे और उनकी पत्नी से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।
पहले नहीं दी कोई सूचना
पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद न तो डायल 112 पर कॉल की गई और न ही स्थानीय थाने को सूचित किया गया, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
जांच में सामने आई सच्चाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान वादी और उसकी पत्नी ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गए थे और कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने झूठी लूट की कहानी गढ़कर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल निरीक्षण, बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला असत्य पाया गया है। फिलहाल आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!