Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर तड़के भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी डबल डेकर बस, 25 घायल; 4 की हालत नाजुक

Spread the love

संवाददाता: असलम

इस्लामनगर। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। लुधियाना से हरदोई जा रही डबल डेकर निजी बस सड़क किनारे खड़े बिस्कुट से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
हादसा सुबह करीब 5 बजे चंदोई-सिठौली गांव के बीच टोल प्लाजा के पास हुआ। बस चालक दानिश (निवासी हसनपुर, अमरोहा) के मुताबिक अचानक ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।
मौके पर मची अफरा-तफरी, तत्काल राहत कार्य
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीम पहुंची और घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद 16 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यात्रियों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घायल यात्रियों ने चालक और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। महिला यात्री रमा के अनुसार बस रास्ते में दो बार खराब हुई थी और चालक कभी तेज तो कभी धीमी गति से वाहन चला रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक और स्टाफ द्वारा रास्ते में शराब का सेवन भी किया जा रहा था।
पुलिस-प्रशासन मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना पर इस्लामनगर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेज कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। सीओ बिल्सी केके तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सीएमओ ने लिया जायजा, बेहतर इलाज के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही संभल के सीएमओ डॉ. तरुण पाठक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
घायलों की सूची
दानिश (चालक), रहमान, सहमान, संजना, पवन, अवि, काव्या, श्यामा कुमारी, मधु, अन्नू, भैयालाल, आकांक्षा, आशीष कुमार, सुमित, कमलेश कुमार, कमला, नितिन, नितेश, रमेश, कमलेश, विमला रानी, राहुल, शिवानंद, सिमरन और सार्वी शामिल हैं।
पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!