Breaking News

ऑपरेशन ‘दहन’ में बदायूँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 609 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जलाकर किए नष्ट

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। नशा मुक्त समाज के अभियान को गति देते हुए बदायूँ पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पुलिस ने विभिन्न थानों से जब्त कुल 609.194 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कर अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा संदेश दिया है।
इन्सीनरेटर में जलाकर किया निस्तारण
यह पूरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। मादक पदार्थों का निस्तारण बरेली स्थित ENVIRAD MEDICARE PVT LTD में उच्च क्षमता वाले इन्सीनरेटर के माध्यम से पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए किया गया।
इन मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
कार्रवाई के दौरान कुल 609.194 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए, जिनमें 192.43 किग्रा डोडा, 409.68 किग्रा गांजा, 4.41 किग्रा अफीम, 1.549 किग्रा चरस, 0.875 किग्रा स्मैक, 0.19 किग्रा अल्प्राजोलम गोलियां और 0.06 किग्रा ब्राउन शुगर शामिल है।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी प्रक्रिया
पूरी विनिष्टीकरण प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ड्रग डिस्पोजल कमेटी और पुलिस उपाधीक्षक सुनील अहलावत की निगरानी में पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई गई।
जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती
बदायूँ पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के माध्यम से स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!