Breaking News

जरीफनगर पुलिस का एक्शन: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को नाजायज हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, आरोपी पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान कुलदीप पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम जरीफनगर को गिरफ्तार किया गया।
नाजायज चाकू बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जरीफनगर में मु0अ0सं0 125/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
न्यायालय में किया पेश
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!