Breaking News

शांति भंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा: बदायूँ में 22 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग थानों की कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कादरचौक और कुँवरगाँव में 5-5 आरोपी पकड़े गए
थाना कादरचौक पुलिस ने 5 आरोपियों—श्याम सिंह, जय सिंह, हरिओम, सुखपाल और रतिराम को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कुँवरगाँव पुलिस ने भी 5 आरोपियों—रवेन्द्र, आशिम, कल्लू उर्फ खालिद, परमेश्वरी और सुरजीत को हिरासत में लिया।
बिसौली, वजीरगंज और जरीफनगर में भी कार्रवाई
थाना बिसौली पुलिस ने 3 आरोपियों—आकाश गोयल, बाबू मिश्रा और पिंकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया। थाना वजीरगंज पुलिस ने दिलशाद और इरशाद नामक 2 आरोपियों को पकड़ा।
सबसे ज्यादा कार्रवाई थाना जरीफनगर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने 7 आरोपियों—साहिद, नूर मोहम्मद, बली मोहम्मद, गुलज मोहम्मद, सफी मोहम्मद, आसिफ और बाहरे आलम को गिरफ्तार किया।
बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई, कोर्ट में पेश
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!