संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ/बरेली। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा 05045/05046 लालकुआँ-राजकोट-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।
हर रविवार लालकुआँ से, सोमवार को राजकोट से वापसी
05045 लालकुआँ-राजकोट स्पेशल ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली, बदायूँ, कासगंज, मथुरा, जयपुर, जोधपुर होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
वहीं, 05046 राजकोट-लालकुआँ स्पेशल 18 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।
बदायूँ के यात्रियों को सीधा फायदा
यह ट्रेन बदायूँ स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए सीधा और सुविधाजनक रेल कनेक्शन मिलेगा। गर्मियों में सफर करने वालों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी।
18 कोच की होगी ट्रेन, सभी श्रेणियों की सुविधा
इस गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड इकोनॉमी, एसी सेकंड और एसी फर्स्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे हर वर्ग के यात्रियों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
रेलवे का उद्देश्य—भीड़ कम कर यात्रियों को सुविधा देना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से अपनी सीट आरक्षित कर यात्रा का लाभ उठाएं।
Budaun Amarprabhat