Breaking News

बिल्सी में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर घायल

Spread the love

संवाददाता:
बदायूँ। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में दिधौनी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला चालक
सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कार का शीशा तोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला गया।
सरकारी अस्पताल में भर्ती
घायल चालक को तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!