Breaking News

टीएमयू के एनिमेशन विभाग में फोटोग्राफी के एक्सपर्ट ने छात्रों को सिखाई तकनीकी बारीकियां

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में एनिमेशन विभाग की ओर से क्रिएटिव फोटोग्राफी वर्कशॉप

मुरादाबाद। नोएडा के फ्रीलांस फोटोग्राफी मेंटर वीरेंद्र अधिकारी ने कहा, फोटोग्राफी महंगे उपकरणों पर नहीं, बल्कि फोटोग्राफर की दृष्टि और रचनात्मकता पर निर्भर करती है। एडिटिंग से एक साधारण फोटो को भी आकर्षक बनाया जा सकता है। फोटोग्राफी में प्रकाश सबसे महत्वपूर्ण होता है, जो फोटो की गुणवत्ता, फोकस और कंट्रास्ट को प्रभावित करता है। उन्होंने स्टुडेंट्स को बैकलाइट से बचने और हार्ड लाइट एंड सॉफ्ट लाइट का अंतर भी बताया। साथ ही रूल ऑफ थर्ड्स, लीडिंग लाइन्स, शेप्स, लेयरिंग जैसी कंपोजीशन तकनीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने स्टुडेंट्स को कैमरा के तकनीकी पहलुओं जैसे अपर्चर, शटर स्पीड और आईएसओ के आपसी संबंध बताते हुए विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर फोटो लेने भी सिखाए। श्री अधिकारी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी के एनिमेशन विभाग की ओर से क्रिएटिव फोटोग्राफी वर्कशॉप में बतौर रिसोर्स पर्सन एवं मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

अधिकारी ने स्टुडेंट्स को फोटोग्राफी के मूल सिद्धांतों को बताते हुए कैमरा, लेंस चयन और विषय के सही संयोजन को समझाया। लैंडस्केप फोटोग्राफी में गहराई और लेयरिंग के महत्व पर विशेष जोर देते हुए पोस्ट-प्रोसेसिंग के महत्व पर भी चर्चा की। कार्यशाला में लॉन्ग एक्सपोजर, मैक्रो और मोनोक्रोम फोटोग्राफी जैसी विभिन्न शैलियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व रिसोर्स पर्सन श्री वीरेंद्र अधिकारी, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, वर्कशॉप समन्वयक एवम् एनिमेशन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ज्योति रंजन लाभ, डॉ. नमित गुप्ता, ब्रह्मदत्त गौर, प्रदीप कुमार गुप्ता, शिखा गंभीर, सतेन्द्र राठी, जयश्री चौधरी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके वर्कशॉप का शुभारम्भ किया। अंत में स्टुडेंट्स ने क्रिएटिव फोटोग्राफी से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे। वर्कशॉप में बीएससी-एनिमेशन, बीएससी-सीएस, बीसीए और बीटेक-एआई के कुल 150 स्टुडेंट्स ने प्रतिभाग किया। संचालन बीएससी-एनिमेशन की स्टुडेंट गरिमा सहाय ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!