Breaking News

नन्हें कदमों ने दिया बड़ा संदेश: गंगा तट पर उतरे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के बच्चे, चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सराहनीय पहल करते हुए गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया। बच्चों ने उत्साह के साथ गंगा तट पर सफाई कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
‘स्वच्छ गंगा, स्वस्थ भारत’ का दिया संदेश
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को गंगा नदी के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने ‘स्वच्छ गंगा, स्वस्थ भारत’ का संदेश देते हुए लोगों से नदी को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की।
शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन
इस मौके पर शिक्षिका सोनिया गुप्ता, साक्षी गुप्ता तथा शिक्षक दीपक शर्मा और परमेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
नमामि गंगे का मिला सहयोग
कार्यक्रम को ‘नमामि गंगे’ के तहत कछला घाट सेक्शन के डेविड चौहान और संचित मिश्रा का विशेष सहयोग मिला, जिससे अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने सराहा प्रयास
विद्यालय के निदेशक वी.पी. सिंह ने कहा कि स्वच्छ गंगा केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा का संकल्प है।
प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं, इसलिए उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता जरूरी है।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाती हैं।
स्वच्छता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे गंगा नदी ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!