Breaking News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चमके ग्रामीण प्रतिभा के सितारे, विजेताओं को साइकिल से लेकर वाटर कूलर तक इनाम

Spread the love

स्व. अर्जुन कुमार की स्मृति में हुआ आयोजन, सीनियर व जूनियर वर्ग में छात्रों ने दिखाया दम

संवाददाता: गोविंद देवल

कादरचौक (बदायूं)। श्री गढ़ीबाबा मुन्नालाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. अर्जुन कुमार की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सीनियर वर्ग में पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अजीत द्वितीय स्थान पर रहे। प्राची और पारुल यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामू चौथे और कुश कुमार पांचवें स्थान पर रहे।
वहीं जूनियर वर्ग में सुमन यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंश कश्यप और अर्पित यादव संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि आयुष ने तृतीय स्थान हासिल किया। काव्या और हिमांशु ने चौथा तथा मीना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को साइकिल, द्वितीय को डिनर सेट, तृतीय को सीलिंग फैन, चौथे स्थान पर वाटर कूलर तथा पांचवें स्थान पर प्रेस प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल कुमार, मुनीश कुमार उर्फ नन्हूं भैया, प्रधानाचार्य डिवन्सन लाल, अवधवीर सिंह, अखिलेश कुमार, दिनेश सिंह यादव, मित्रप्रिय गौतम, संतोष शर्मा, गजेंद्र यादव, शिवकुमार राठौर, राघवेंद्र यादव, अमित यादव, बिलाल, बुशराबी, रीना, सिम्मी, साक्षी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल कुमार ने कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और शिक्षा के प्रति नई जागरूकता पैदा हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!