शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्ती, विभिन्न थानों की पुलिस ने चलाया अभियान
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वांछित अभियुक्त भी शामिल है।
थाना उसहैत पुलिस ने मु0अ0सं0 91/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहित ठाकुर पुत्र जितेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम लिलमा को अटैना पुल के उत्तरी सिरे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कुंवरगांव पुलिस ने तीन अभियुक्त—मुन्नालाल, जगदेव और प्रेमशंकर—को गिरफ्तार किया। वहीं थाना जरीफनगर पुलिस ने चार लोगों जितेंद्र, प्रमोद, पुष्पेंद्र और त्यागी को हिरासत में लिया।
थाना मुजरिया पुलिस ने दो अभियुक्त पप्पू और परमल को गिरफ्तार किया, जबकि थाना अलापुर पुलिस ने वीरपाल को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पकड़ा।
सभी अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Budaun Amarprabhat