जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा आरोपी; चोरी की बाइक के कई पार्ट्स बरामद
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जनपद में सक्रिय ऑटो लिफ्टर गैंग के खिलाफ जरीफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कटे हुए कई पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 115/2026 से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त श्रीनिवास उर्फ छोटे पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर को मुखबिर की सूचना पर 6 मई 2026 को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक एलॉय व्हील डिस्क ब्रेक प्लेट व टायर सहित, दो शॉकर, एक मोटरसाइकिल की चेन (करीब 8 बालिस्ट लोहे की), एक रियर स्प्रोकेट तथा एक ब्रेक-शू प्लेट बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि ये सभी पार्ट्स चोरी की मोटरसाइकिलों के हैं।
अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Budaun Amarprabhat