Breaking News

IPL सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जरीफनगर में दो सटोरिए गिरफ्तार, 21 हजार नकद बरामद

Spread the love

मोबाइल फोन के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार, अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर पकड़े आरोपी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने आईपीएल सट्टा करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन और कुल 21 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीमों ने दबिश देते हुए ग्राम बागवाला क्षेत्र से धर्मेन्द्र पुत्र देवकी निवासी कस्बा दहगवां को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 9500 रुपये नकद बरामद हुए।
इसी क्रम में दूसरी टीम ने सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी दहगवां को बागवाला जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 11500 रुपये नकद बरामद किए गए।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना जरीफनगर में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। धर्मेन्द्र के खिलाफ मु0अ0सं0 128/2026 तथा सोनू के खिलाफ मु0अ0सं0 129/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध सट्टा और जुआ पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!