Breaking News

चारधाम यात्रा पर अलर्ट: अब “HeliYatra” से मिलेगी पूरी जानकारी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Spread the love

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए नई व्यवस्था; फर्जी सूचनाओं से बचने की अपील

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। बदायूं पुलिस ने जनहित में एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार अब चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी “HeliYatra” सेवा के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेवा के जरिए श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवाओं, पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य जरूरी अपडेट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in⁠� तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर +91-8394833833 जारी किया गया है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक या फर्जी सूचना से बचें और केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही सहारा लें। इससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
बदायूं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस जनहित सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!