Breaking News

लेन-देन के विवाद में हत्या: फरार आरोपी फजल गिरफ्तार, चाकू बरामद

Spread the love

कोतवाली क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, दो आरोपी पहले ही जा चुके थे जेल

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा नई बस्ती में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को शाहिद हुसैन की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के बहनोई इक्तेदार अहमद की तहरीर पर नईम, फजल और वासिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी फजल फरार चल रहा था।
गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फजल पुत्र अमीनुद्दीन निवासी चौधरी सराय नई बस्ती को ऊंची ज्यारत के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके भाई नईम का मृतक शाहिद हुसैन से मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें शाहिद ने नईम की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश में तीनों भाइयों ने मिलकर शाहिद को रोककर उस पर हमला किया और हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!