बिसौली के ग्राम पैगा में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता; संगठन मजबूत करने और नीतियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान
संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक ग्राम पैगा में आयोजित की गई, जिसमें जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों और बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी, पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए समाज का हक छल-कपट से छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जगह-जगह पीडीए वर्ग के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है, जिससे व्यापारी, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, एडवोकेट सुरेंद्र सागर, जिला सचिव ईशपाल सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज खां, डॉ. आस मोहम्मद, अमित मथुरिया, रिजवान खां, मशरूर खां, सकलेन प्रधान, मेराज खान, जीशान अली, कपिल देव, कल्याण सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, सूरजपाल गिहार, विकास यादव, मोहित शर्मा, मुजफ्फर अली, संतोष यादव, पंच अली, राम मोहन यादव, बलवीर सिंह यादव, फरमान अली, मेवाराम, भुवनेश सागर, सुब्हान अली, रामनिवास यादव, ब्रह्मानंद, नरेश यादव, संजीव यादव, जोगिंदर सिंह, धर्मवीर, अख्तर अली, मोरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, ववलेश यादव, सचिन यादव, सज्जन कुमार सिंह, सौरभ कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat