Breaking News

डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम: 132 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन

Spread the love

बिसौली में बाल विकास विभाग का कार्यक्रम; योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और महिलाओं की मजबूती पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। बाल विकास विभाग के तत्वाधान में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने 132 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए। योगी सरकार की डिजिटल सशक्तिकरण योजना के तहत मिले स्मार्टफोन पाकर कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्मार्टफोन के माध्यम से सरकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से कार्यकत्रियां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकेंगी। वहीं नगर पंचायत मुड़िया धूरेकी की चेयरपर्सन अनुपम पाठक ने कहा कि इससे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
इससे पूर्व सीडीपीओ अल्पना जौहरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री शोभा गुप्ता व कल्पना मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साहू सार्वेंद्र ने किया।
इस मौके पर भाजपा नेता संनवीर पाल, सुनील सिंह एडवोकेट, हिमांशु पाठक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आकाश कुमार, कल्पना शर्मा, शोभा रानी, सुनेना कश्यप, नीरज गोविल, आकांक्षा, रश्मि सक्सेना, रेनू गुप्ता, अंजू रानी, सुनीति गुप्ता, जुबेरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!