Breaking News

इंसानियत की मिसाल: कैंसर पीड़ित पिता की बेटी की शादी का जिम्मा समाज ने उठाया

Spread the love

सिरसौली गांव में 7 मई को सजेगा भव्य मंडप, जनप्रतिनिधियों से लेकर समाजसेवियों तक का जुटेगा
जनसैलाब

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। विकासखंड उझानी के गांव सिरसौली में 7 मई को एक गरीब बेटी की शादी इंसानियत की मिसाल बनने जा रही है। कैंसर से जूझ रहे पिता की असहाय स्थिति को देखते हुए समाज के लोगों ने आगे आकर विवाह की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। अब यह शादी एक बड़े सामूहिक समारोह का रूप ले चुकी है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि इस नेक पहल की शुरुआत उन्होंने की, जिसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में भोजन की पूरी व्यवस्था उन्होंने स्वयं संभाली है, जबकि टेंट की जिम्मेदारी पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह ने ली है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप, सांसद प्रतिनिधि अनिल सहित कई जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा समाजसेवी वीरेंद्र ढींगरा, अशोक खुराना, रविंद्र मोहन सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गांव के लोगों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह, प्रवेंद्र सिंह, सतीश यादव, पूरनलाल कुशवाहा, शिव सिंह प्रजापति, पूर्व फौजी जितेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, हीरालाल राजपूत, नरेंद्र कुशवाह सहित कई लोगों ने सहयोग दिया है।
बताया जा रहा है कि लड़की के पिता होरीलाल गंभीर रूप से बीमार हैं और जीवन के अंतिम चरण में हैं। ऐसे में समाज के सहयोग से यह विवाह न सिर्फ एक पारिवारिक कार्यक्रम, बल्कि मानवता की मिसाल बन गया है।
गुरुवार को सिरसौली गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जहां शहनाई की गूंज के बीच बेटी को विदा किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और सहयोग की नई कहानी लिखने जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …