Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला 2027 फतह का मंत्र

Spread the love

स्वार में मासिक बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर, “350 पार” का दावा

स्वार (रामपुर)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल स्वार की मासिक बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अमृता रंधावा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर एवं वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अमृता रंधावा ने कहा कि स्वार नगर मंडल के 18 सेक्टर संयोजकों, प्रभारियों, मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथों पर मेहनत कर संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद सक्रिय और मेहनती हैं। उन्हीं की मेहनत से पार्टी हर चुनाव में जीत दर्ज करती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

बैठक के अंत में देवेंद्र कुमार दिवाकर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए घोषणा की कि हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।

इस दौरान डोली रंधावा, राजेश कुमार शर्मा, सूरज वाल्मीकि, जानकी प्रसाद, मुकुट लाल, हरि सिंह लोधी, मदनलाल मौर्य, पूनम मौर्या, प्रेम सिंह सैनी, तेजपाल, नवा सैनी, लक्ष्मी नारायण, दिनेश कुमार चंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!