Breaking News

सरसों तेल और बेसन के नमूने जांच को भेजे, कई दुकानदार शटर गिराकर फरार

Spread the love

खाद्य विभाग के छापों से बाजार में मची भगदड़

मसवासी (रामपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को मसवासी और आसपास के क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई कर खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सहायक खाद्य आयुक्त सुनील कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मसवासी मार्ग स्थित इदरीश अहमद के किराना स्टोर पर पहुंचे, जहां से सरसों के तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। विभागीय कार्रवाई के दौरान आसपास के व्यापारियों में भी खलबली मच गई।

इसके बाद खाद्य विभाग की टीम बिजारखाता क्षेत्र पहुंची और कई दुकानों पर छापेमारी का प्रयास किया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अधिकांश दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। वहीं मसवासी कस्बे में भी एक दुकान से बेसन का नमूना लिया गया।

सहायक खाद्य आयुक्त सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!