सखानू में हज़रत काज़ी शेख शहाब उद्दीन सोहरवर्दी की दरगाह पर गुलपोशी, बोले— “गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान”
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गुरुवार को सखानू स्थित हज़रत काज़ी शेख शहाब उद्दीन सोहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी और गुलपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।
दरगाह पहुंचने पर दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद भी मौजूद रहे।
इस मौके पर आबिद रज़ा ने कहा कि उर्स और धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाहों पर हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ पहुंचकर दुआ करते हैं, जो देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की सबसे बड़ी मिसाल है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में इलियास अहमद अध्यक्ष दरगाह कमेटी, उरूज़, मुर्तजा, यासीन, इमरान, जब्बार अंसारी, खलील अंसारी, दानिश अशर्फी, नदीम अशर्फी, नदीम अंसारी सभासद, कमर अंसारी, रकीब, जाने आलम, उमर, अरवाज, मौलाना अमानत, दानिश और मुशिफुल पप्पू अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat