Breaking News

टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान, हेलमेट देकर दिया सुरक्षा का संदेश

Spread the love

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बोले — “लक्ष्य तय कर पढ़ाई करो, सफलता कदम चूमेगी”

बदायूं। हरि बोल सेवा समिति के संरक्षक, सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के जनपद स्तरीय टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत और लगन से जनपद में टॉप-10 में स्थान हासिल कर अपने परिवार, माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं अपने जीवन का लक्ष्य तय कर पढ़ाई करते हैं, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—

“लक्ष्य ना ओझल होने पाए, कदम बढ़ाता चल,
मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।”

विधायक ने कहा कि यदि विद्यार्थी मन में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने का लक्ष्य तय कर ईमानदारी से मेहनत करें तो ईश्वर भी उनकी मदद करता है और वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ों का आशीर्वाद जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि घर से बाहर बाइक से निकलते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि किसी परिवार पर संकट न आए।

कार्यक्रम में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुलनवाज आलम तथा समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा चंद्रभान यादव, ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह पटेल, अजय मथुरिया, पंकज शर्मा, शिराज आलम, हिमांशु नंदन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!