Breaking News

सड़क हादसे के 22 दिन बाद बस मालिक ने तोड़ा दम

Spread the love

दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, उसहैत में शोक की लहर

उसहैत। स्थानीय कस्बे के निवासी एवं प्राइवेट बस मालिक फजल अहमद की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान 22 दिन बाद मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को उसहैत-ककराला रोड पर एक मोटर रिक्शा ने फजल अहमद को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था।
करीब 22 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एम्स अस्पताल दिल्ली में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को उनके पैतृक कस्बा उसहैत लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!