Breaking News

दो रात बंद रहेगा भमोरा-आंवला रेलवे फाटक

Spread the love

रेल पथ मरम्मत के चलते यातायात प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

बरेली, 7 मई। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत मकरंदपुर-घटपुरी स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या 261/सी (भमोरा-आंवला मार्ग) को रेल पथ मरम्मत कार्य के चलते दो रातों के लिए बंद किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किमी संख्या 338/12-13 पर स्थित उक्त रेलवे फाटक 8 मई 2026 की रात 11 बजे से 9 मई की सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा 9 मई की रात 11 बजे से 10 मई की सुबह 5 बजे तक भी समपार पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
रेल प्रशासन ने बताया कि सावधिक ओवर एवं रेल पथ मरम्मत कार्य के कारण यह कदम उठाया गया है। इस दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग अलीगंज मार्ग पर स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल से होकर रहेगा।
रेल प्रशासन ने आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!