Breaking News

डीएम अवनीश राय और भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद भरी ऑनलाइन जानकारी, 21 मई तक मिलेगा मौका

Spread the love

बदायूं में शुरू हुई जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया


बदायूं, 7 मई। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत गुरुवार से स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन स्व-गणना पूरी की, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अपने आवास से स्व-गणना कर जनपदवासियों को अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रशासन के अनुसार उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के रूप में 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इससे पहले 7 मई से 21 मई तक लोगों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान नागरिक अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे स्वयं जनगणना की जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे।
प्रशासन ने बताया कि स्व-गणना देश में पहली बार लागू की गई व्यवस्था है, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनेगी। इसके लिए नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल
se.census.gov.in⁠�
पर जाकर अपने परिवार से जुड़ी सभी जानकारी भरनी होगी। जानकारी सुरक्षित करने के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिन लोगों ने पहले से स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें अपनी 11 अंकों की एसईआईडी प्रगणक को बतानी होगी, जिसके आधार पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी जनगणना चंदन प्रजापति सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!