Breaking News

एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

मरीजों से पूछी सुविधाओं की हकीकत, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बदायूं। गुरुवार को एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

एडी हेल्थ ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, जांच सुविधाओं तथा मरीजों की संख्या के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. तेजपाल ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस मौके पर जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!