Breaking News

112 की रफ्तार से अपराधियों में खौफ, बदायूं पुलिस को मिली 6 नई हाईटेक गाड़ियां

Spread the love

एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, बोलीं— अब आपात स्थिति में और तेजी से पहुंचेगी पुलिस

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस डायल 112 सेवा में शामिल की गई 6 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई गाड़ियों के शामिल होने से अब आपातकालीन घटनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगी।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि डायल 112 आम जनता की सुरक्षा का मजबूत माध्यम है। नई गाड़ियों के संचालन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को जनता से बेहतर व्यवहार और तत्परता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नई चमचमाती गाड़ियों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!