Breaking News

सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी से टकराई बाइक, मामा-भांजे की मौत

Spread the love

दातागंज रोड पर देर रात हुआ हादसा, महिला गंभीर घायल; गांव में मचा कोहराम

संवाददाता : बदायूं

बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, लहरपुर गांव निवासी सुखवीर अपनी पत्नी धनदेवी और भांजे ओमवीर के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के समौरा गांव से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। देर रात बदायूं-दातागंज मार्ग पर डहरपुर और सराय गांव के बीच उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सुखवीर और ओमवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं धनदेवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!