Breaking News

पारिवारिक विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Spread the love

नाधा गांव में युवक को टावर पर देख जुटी भीड़, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा

संवाददाता : रिंकू भारद्वाज[/video]

[video width="480" height="864" mp4="https://www.budaunamarprabhat.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260508-WA0012.mp4"]https://www.budaunamarprabhat.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260508-WA0012.mp4
, बदायूं

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

करीब एक घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से इंकार करता रहा। सूचना मिलते ही जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!