Breaking News

जनता दरबार में पहुंचीं फरियादें, एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुनी समस्याएं

Spread the love

पुलिस अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, फरियादियों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, मारपीट और अन्य शिकायतों को लेकर एसएसपी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार के दौरान कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी शिकायतों पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!