Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ विनीत का आशियाने का सपना

Spread the love

किराये के मकान से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में परिवार के साथ सम्मान से जी रहा जीवन

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत अब तक हजारों परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं। नगर पालिका परिषद बदायूं के वार्ड संख्या 18 स्थित कल्याण नगर निवासी विनीत कुमार का भी अपने घर का सपना इसी योजना की बदौलत साकार हो सका।
विनीत कुमार निजी नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लंबे समय तक किराये के मकान में रहने को मजबूर थे। उनके पास केवल एक खाली प्लॉट था, लेकिन सीमित आय के चलते मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था। किराये के मकान में रहने के दौरान परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी मिली। योजना के तहत आवेदन करने के बाद उनका चयन हो गया और उन्हें आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। सरकार से मिली मदद के सहारे उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कर लिया। अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहे हैं।
विनीत कुमार ने बताया कि घर बनने से परिवार को स्थायित्व मिला है। मकान में शौचालय बनने से महिलाओं और बच्चों को भी काफी सुविधा हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल ढाई लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है, जिससे गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!