Breaking News

सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.50 लाख तक मिलेगा वेतन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं की ओर से युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया रिक्रूटमेंट एजेंसी Creative Enterprises के माध्यम से की जाएगी। इसमें मैकेनिकल फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल टेक्नीशियन, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, पाइप फैब्रिकेटर, वेल्डर, हेल्पर एवं सुपरवाइजर सहित कई पदों पर नियुक्तियां होंगी।

इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट धारक एवं संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …