Breaking News

बरेली रेल यात्रियों को झटका: कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ इज्जतनगर तो कुछ बरेली जंक्शन तक ही चलेंगी

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजनेट किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनें निर्धारित स्टेशनों के बीच निरस्त रहेंगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 12 मई से 16 मई 2026 तक बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन और बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार 55316/55318 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू तथा 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ियां 9 मई से 15 मई 2026 तक इज्जतनगर रेलवे स्टेशन में यात्रा समाप्त करेंगी। ये ट्रेनें इज्जतनगर और बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेंगी।
05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल 11, 14 और 16 मई को इज्जतनगर तक ही चलेगी तथा इज्जतनगर और बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।
वहीं शॉर्ट-ओरिजनेशन के तहत 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 13 मई से 17 मई तक बरेली जंक्शन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बरेली सिटी और बरेली जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी तथा 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 9 मई से 15 मई तक इज्जतनगर से संचालित होंगी। वहीं 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू एवं 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू 10 मई से 16 मई तक इज्जतनगर से चलाई जाएंगी। ये सभी ट्रेनें बरेली सिटी और इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेंगी।
05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल 12, 15 और 17 मई को इज्जतनगर से रवाना होगी तथा बरेली सिटी और इज्जतनगर के बीच संचालित नहीं होगी।
यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!