Breaking News

जनगणना-2027 को लेकर बिसौली में जागरूकता अभियान, 21 मई तक स्व गणना करने की अपील

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली में जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर स्व गणना विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगरवासियों से 21 मई तक स्व गणना पूर्ण करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनगणना सहायक राजीव कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक स्व प्रेरणा से स्व गणना अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से परिवार स्वयं अपनी जानकारी जनगणना पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व गणना से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक मशकूर खान, लिपिक शीबा इकबाल, जितेंद्र कुमार, नदीम अब्बासी, शिवानी, स्वेता चौधरी, राजेश कुमार, रोहित लोहान, हिमांशु मौर्य एवं रमेश गौतम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …