Breaking News

राशन कार्ड धारकों को राहत, अब 14 मई तक मिलेगा राशन

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर राशन वितरण पूरा नहीं हो पाने के बाद प्रशासन ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राशन वितरण की तिथि बढ़ाकर 14 मई कर दी है। तकनीकी समस्या एवं अन्य कारणों से कई कार्डधारकों को समय पर राशन नहीं मिल सका था।

दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नई निर्धारित तिथियों के अनुसार अब उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह या चिंता में न आएं और तय तिथि के अनुसार अपनी दुकान पर पहुंचकर राशन प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक समय पर राशन पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!