Breaking News

छुट्टा गोवंश और खाद संकट पर गरजी भाकियू, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने की। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

पंचायत को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता रामलखन यादव ने कहा कि छुट्टा गोवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। किसानों को रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।

जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दामों पर खरीदारी करनी पड़ रही है।

भाकियू नेताओं ने प्रशासन से आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने, गांवों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।

पंचायत में श्याम बाबू फौजी, रामचंद्र सिंह, जयपाल सिंह, रतिराम यादव, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर महेशपाल, ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली नरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!