Breaking News

नये नलकूप जोड़ने का काम आज, कई मोहल्लों में पानी सप्लाई रहेगी ठप

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शनिवार को जलकल विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। नितिन सक्सेना ने बताया कि नाहर खां सराय ओवरहेड टैंक से जुड़े लालपुल और मीरा सराय क्षेत्र में स्थापित नए नलकूपों की पाइप लाइनों को राइजिंग लाइन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि जलापूर्ति नेटवर्क को और बेहतर एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में शहरवासियों को नियमित और बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके।
कार्य के दौरान नाहर खां सराय, लालपुल, ऊपरपारा, कादरी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से ही आवश्यक पानी का भंडारण कर लें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विभाग के अनुसार कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी और संबंधित क्षेत्रों में उचित दबाव के साथ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …